मेरठ। कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव निकलने पर बंद रहे आरटीओ ऑफिस ने डीएल कार्य से छूटे आवेदकों के टाइम स्लॉट रीशेड्यूल कर दिए हैं। डीएल सेक्शन इंचार्ज आरआई राहुल शर्मा ने बताया कि कार्यालय बंद होने के चलते 7 से 10 जुलाई तक आवंटित स्लॉट की डीएल प्रक्रिया नहीं हुई है। अब इन्हें रीशेड्यूल कर नए स्लॉट आवंटित किए गए है। 7 जुलाई वाले स्लॉट 16 को, 8 जुलाई वाले स्लॉट 17 को, 9 जुलाई वाले स्लॉट 18 को और 10 जुलाई वाले स्लॉट 20 जुलाई को रीशेड्यूल किए हैं। आवेदकों के पास भी मैसेज भेजकर जानकारी दे दी गई है। दी गई नई तिथि में ऑफिस पहुंचकर डीएल प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं।