फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज खुलेगा आरटीओ, डीएल सोमवार से बनेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कर्मचारी के कोरोना संक्रमित होने पर तीन दिन से बंद चल रहा आरटीओ कार्यालय आज से खुलेगा। हालांकि ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी कार्य सोमवार से शुरू होंगे। आरआई राहुल शर्मा ने बताया कि कार्यालय में डीएल को छोड़कर सभी कार्य निपटाए जाएंगे। छह से 11 जुलाई तक के समस्त प्रकार के लाइसेंस टाइम स्लॉट को 15 से 25 जुलाई के मध्य तिथिवार रिशेड्यूल किया जाएगा। आवेदक के पास इसका मेसेज पहुंच जाएगा। डीएल आवेदक 10 जुलाई तक उपस्थित न हों। रिशेड्यूल किए जाने के पश्चात आवंटित नई तिथि में आकर डीएल संबंधी कार्य करा लें।
विज्ञापन

45 कर्मियों के लिए सैंपल
बुधवार को स्वास्थ्य टीम ने एआरटीओ प्रशासन श्वेता वर्मा, एआरटीओ प्रवर्तन दिनेश कुमार, आरआई राहुल शर्मा समेत 45 से ज्यादा कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए। श्वेता वर्मा ने बताया कि रैपिड एंटीजन जांच में तो सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मुख्य जांच रिपोर्ट 12 जुलाई को आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें