फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आरएसएस के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया

विज्ञापन
गांव कपसाड़ में आरएसएस स्वंय सेवकों ने पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया। आयोजक
विज्ञापन
सरधना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दशहरा शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गांव कपसाड़, मंडल खंड सरधना में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे। प्रांतीय एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों की मौजूदगी में पूरे गांव में अनुशासित पथ संचलन निकाला गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने एकता और अनुशासन का परिचय दिया। इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता यशपाल सिंह सोम, ग्राम प्रधान रामभूल सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने संघ की परंपरा, आदर्शों और दशहरा पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। गांववासियों ने पथ संचलन पर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें