फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohan Bhagwat Visit: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत तीन दिन मेरठ में, खिलाड़ियों और विशिष्टजनों से करेंगे संवाद

Wed, 28 Jan 2026 11:44 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 19 से 21 फरवरी तक मेरठ में रहेंगे। शताब्दी वर्ष के अवसर पर वे खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और पश्चिमी यूपी के प्रमुख व्यक्तियों से संवाद करेंगे।

विज्ञापन
सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 19 फरवरी की शाम मेरठ पहुंचेंगे और 21 फरवरी तक शहर में प्रवास करेंगे। इस दौरान वे खेल जगत से जुड़े लोगों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख व्यक्तियों से संवाद करेंगे।

विज्ञापन


शताब्दी वर्ष पर खिलाड़ियों से विशेष संवाद कार्यक्रम
आरएसएस की स्थापना के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 20 फरवरी को शताब्दीनगर स्थित माधवकुंज के सामने मैदान में विशेष संवाद गोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग 500 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और प्रशिक्षक भाग लेंगे। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा, जिसमें सरसंघचालक पहले अपने विचार साझा करेंगे और इसके बाद प्रतिभागियों के सवालों के उत्तर देंगे।

यह भी पढ़ें: West UP Weather Update: मौसम ने बदला मिजाज, ठंड और बारिश का डबल अटैक, 6.70 गिरा पारा
विज्ञापन


प्रगतिशील किसानों और शिक्षाविदों से भी करेंगे मुलाकात
अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान डॉ. भागवत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रमुख व्यक्तियों से भी मुलाकात करेंगे। इनमें पुरस्कार प्राप्त किसान, शिक्षण संस्थानों के प्रमुख, शिक्षाविद, उद्यमी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इन बैठकों के माध्यम से द्विपक्षीय संवाद स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन


तैयारियों में जुटा संघ परिवार
आरएसएस और संघ परिवार से जुड़े कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं। 21 फरवरी की शाम सरसंघचालक मेरठ से प्रस्थान करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें