करण क्रिकेट एकेडमी में मैच जीतने के बाद आरएसए की टीम
मेरठ। करण क्रिकेट एकेडमी के क्रिकेट ग्राउंड पर आरएसए क्रिकेट क्लब और करण क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें आरएसए की टीम ने 23 रन से बाजी मारी। आरएसए की टीम ने 30 ओवर में 8 विकेट खोकर 205 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें अंशुल पाल ने 67, शाकिब ने 34 व ध्रुव ने 30 रनों की पारी खेली। अम्मार व कृष्णा बिष्ट ने 3-3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी करण क्रिकेट एकेडमी की टीम 28.3 ओवर में 176 रनों पर आउट हो गई। अर्श ने 36, निर्मल ने 31 व कृष्णा रस्तोगी ने 30 रनों की पारी खेली। आरएसए की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अंशुल पाल और आर्यन ने दो-दो विकेट लिए। अंशुल पाल को मैन प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर आरएसए कोच आकाश चौहान, करण क्रिकेट एकेडमी कोच नदीम आदि मौजूद रहे।