फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राष्ट्रीय हिंद समाज पार्टी के बेंक खाते से छह करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। राष्ट्रीय हिंद समाज पार्टी के बेंक खाते से छह करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की शिकायत पर कप्तान के आदेश पर कंकरखेड़ा थाने में पऱाथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन

कंकरखेेड़ा थाना क्षेत्र में सी-462 सैनिक विहार निवासी धर्मेंद्र मलिक का आरोप है कि उनकी पार्टी का लखनऊ का खाता कैनरा बैंक शाखा देहगाम जिला गांधी नगर गुजरात में है। आरोप है कि यह खाता बिना किसी अथॉरिटी के फर्जी तरीके से 2023 में खोला गया जिसकी जानकारी पार्टी को नहीं थी। बैंक खाते से एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक पांच करोड़ 42 लाख 33 हजार 492 रुपये निकाले गए। फिर एक अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक 75 लाख 36 हजार 880 रुपये निकाले गए। पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव द्वारा आइटीआर 2024 और 2025 को दाखिल की गई तब पता चला कि पार्टी के पैन कार्ड से काफी रुपयों का लेनदेन किया गया है। इस प्रकरण में जब पार्टी पदाधिकारी वैभवी तिवारी से संपर्क किया तो उन्होंने किसी भी प्रकार की भूमिका होने से मना कर दिया। आरोप है कि इस प्रकरण में बैंक प्रबधंक केनरा बैंक शाखा देहगांव जिला गांधीनगर गुजरात से बात की गई तो उनके द्वारा कोई सही जानकारी पार्टी को नहीं दी गई। इस प्रकरण में इंस्पेक्टर विनय कुमार का कहना है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें