फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कंकरखेड़ा में 40 मिनट में पुलिसकर्मी के खाते से उड़ाए पौने चार लाख रूपए

विज्ञापन
विज्ञापन
अन्य केंद्रों के लिए...
विज्ञापन

पुलिसकर्मी के खाते से 40 मिनट में उड़ाए 3.75 लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा (मेरठ)। एक पुलिसकर्मी के खाते से साइबर ठगों ने 40 मिनट में 3.75 लाख रुपये साफ कर दिए। खाते से रुपये कटने का मेसेज देख पीड़ित पुलिसकर्मी के होश उड़ गए। पुलिसकर्मी बैंक पहुंचे जहां उसने घटना की जानकारी दी। शनिवार को पीड़ित ने थाने पहुंचकर अज्ञात में तहरीर दी।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक कॉलोनी निवासी युवक ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह दूसरे जिले में हेड कांस्टेबल हैं। वह किसी काम से शुक्रवार को घर आए थे। पुलिसकर्मी का खाता सरधना रोड स्थित एक बैंक की शाखा में है। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर फोन पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को बैंक मैनेजर बताया और कुछ जरूरी जानकारियां देने की बात कहते हुए एक लिंक भेजा। इस लिंक पर क्लिक करते ही हेड कांस्टेबल के खाते से पौने चार लाख रुपये साफ हो गए। कुछ देर बाद पीड़ित के मोबाइल पर बैंक से धनराशि कटने का मेसेज आया। हेड कांस्टेबल बैंक पहुंचे और खाते को होल्ड कराया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। शनिवार को पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें