फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: साइबर ठगी के पीड़ितों को 1.44 लाख रुपये वापस कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। साइबर ठगी के दो मामलों में पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ितों के कुल 1,44,481 रुपये वापस कराए। पुलिस ने बैंक खातों में ठगी की रकम को होल्ड कराकर न्यायालय के आदेश पर पीड़ितों को यह राशि लौटाई।
ढिकौली कॉलोनी निवासी निकिता शर्मा का मोबाइल हैक कर उनके बैंक खाते से एक लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई थी। पीड़िता ने 22 मई को मवाना थाने की साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक योगेश पाण्डेय ने बैंकों से समन्वय कर खाते में ट्रांसफर हुए 1 लाख रुपये में से 98 हजार रुपये तुरंत होल्ड करा दिए और अदालती आदेश पर यह राशि निकिता को वापस दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में शिव मंदिर के निकट रहने वाले राहुल तोमर के साथ 30 अप्रैल को 50 हजार रुपये की साइबर धोखाधड़ी हुई थी। राहुल की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए साइबर हेल्प डेस्क ने ठगी गई राशि में से 46,481 रुपये बैंक खाते में होल्ड करा दिए। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने बुधवार को 46,481 रुपये पीड़ित राहुल तोमर को सौंप दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें