फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मवाना में आरआरआर सेंटर का उद्घाटन

विज्ञापन
आर आर आर सैंटर का शुभारंभ करते पालिका चेयरमैन। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। नगर पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक द्वारा तहसील मार्ग पर जलकल परिसर के बाहर आरआरआर सेंटर का उद्घाटन किया गया। उक्त आरआरआर सेंटर के बनाए जाने से नगर के नागरिक अपने घरों में रखे अनावश्यक सामान जैसे पुराना प्लास्टिक का सामान, पुरानी किताबें, कपड़े, जूते, बर्तन, खिलौने आदि सामग्री को सेंटर में जमा करा सकते हैं और जिस किसी नागरिक को भी उक्त सामग्री की आवश्यकता हो वह सेंटर से ले जा सकता है। पालिका अध्यक्ष ने तहसील सड़क पर बड़े मैदान के पास भीषण गर्मी व लगातार बढ़ते तापमान को दृष्टिगत रखते हुए नागरिकों व राहगीरों को गर्मी व लू से राहत देने के लिए राहत शेड भी स्थापित कराया। जिसका उद्घाटन पालिका अध्यक्ष ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार, संदीप रस्तोगी, संदीप जग्गी व अन्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें