फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आरपीएफ की कांस्टेबल ने बचाई महिला यात्री की जान

Thu, 20 Apr 2023 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना। महिला को बचाने के दौरान जमा यात्रियों की भीड़
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर उस समय यात्रियों की सांसें थम गईं, जब जनता एक्सप्रेस से महिला नीचे कूद गई। ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच जाने से पहले ही आरपीएफ की महिला कांस्टेबल ने उसे बचा लिया। जान बचने से यात्री ने आरपीएफ कांस्टेबल को धन्यवाद किया। वहीं, स्टेशन पर मौजूद लोगों ने सराहना की।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ केे वरिष्ठ उप निरीक्षक साजिद हसन और महिला कांस्टेबल रूपिल चौधरी तैनात थे। बुधवार की सुबह करीब छह बजे प्लेटफार्म नंबर पांच पर ट्रेन नंबर 14546 सहारनपुर-दिल्ली जनता एक्सप्रेस खड़ी हुई थी। ट्रेन के खड़े होने के बाद यात्री बैठने लगे।

बताया जाता है कि शारदा नगर निवासी पूनम पत्नी गौरी दत्त सैनी (38) भी ट्रेन में बैठी। उसी दौरान उसने अन्य यात्री से ट्रेन अंबाला जाने के बारे में जानकारी ली। जिस पर यात्री ने बताया कि यह ट्रेन तो दिल्ली जाएगी। इसी दौरान ट्रेन चल गई। इस जानकारी के बाद महिला हड़बड़ाहट में चलती ट्रेन से नीचे कूद गई।
विज्ञापन

प्लेटफार्म पर मौजूद महिला कांस्टेबल रूपिल चौधरी ने तत्परता दिखाते हुए दौड़कर महिला का हाथ पकड़कर खींच लिया। इससे उसकी जान बच सकी। महिला यात्री पूनम ने कांस्टेबल को धन्यवाद किया।
पूनम ने बताया कि वह सहारनपुर से अंबाला जा रही थी। पूरी घटना रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरपीएफ प्रभारी मोहित त्यागी ने बताया कि कांस्टेबल की सजगता के कारण महिला यात्री की जान बची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें