यहां रहेगी ड्यूटी
शहर में जीरो माइल चौराहा, कमिश्नरी आवास चौराहा, जेलचुंगी, एल आईसी तिराहा, तेजगढ़ी चौराहा, एल ब्लॉक, हापुड़ अड्डा, बागपत तिराहा, सरधना पुल के नीचे, परतापुर तिराहे पर अतिरिक्त ड्यूटी रहेगी।
बागपत की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें जिन्हें हापुड़ व गढ़ की ओर जाना है वह बागपत तिराहे से, शाप्रिक्स तिराहा, बिजली बंबा बाईपास से बिजली बंबा चौकी होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें गढ़ व हापुड़ की और जाना है। वह वाहन मोदीपुरम से रुड़की रोड, जीरो माइल, कमिश्नरी आवास चौराहा, जेलचुंगी, तेजगढ़ी व एल ब्लॉक से जा सकेंगे।
बिजनौर व मवाना की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें दिल्ली व गाजियाबाद की ओर जाना है वह कमिश्नर आवास चौराहे से जेलचुंगी, तेजगढ़ी, एल ब्लॉक, बिजली बंबा बाईपास से जा सकेंगे।
एल ब्लॉक से हापुड़ अड्डे की ओर कोई भी भारी वाहन नहीं आ सकेगा। गढ़ की ओर से आने से आने वाले भारी वाहन जिन्हें मुजफ्फरनगर व हरिद्वार की ओर जाना है। ऐसे वाहन डिग्गी तिराहे से जेलचुंगी, कमिश्नरी आवास चौराहे से जा सकेंगे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/