कैलाश प्रकाश स्टेडियम में 23-24 सितंबर तक लगेगा बड़ा वाटर कूलर
मेरठ। रोटरी क्लब मेरठ प्रभात की बोर्ड मीटिंग होटल हार्मनी इन में हुई। इसमें वर्ष 2027-28 के लिए रोटेरियन वंदना सिंह एडवोकेट को अध्यक्ष और रोटेरियन सुगम सिंह धामा को सचिव सर्वसम्मति से चुना गया। क्लब के मुख्य संरक्षक रोटेरियन अश्विनी गुप्ता ने बताया कि इसी माह 23 या 24 सितंबर तक कैलाश प्रकाश स्टेडियम में क्लब की ओर से बड़ा वाटर कूलर लगाया जाएगा। अध्यक्ष डॉ. रेखा राणा ने स्वागत और सचिव रत्नेश मेहता ने आभार जताया। बैठक में शमशेर सिंह, राजीव प्रताप सिंह, रणवीर सिंह धामा, वंदना सिंह एडवोकेट और लक्ष्य कुमार सिंह एडवोकेट सहित सदस्य मौजूद रहे।