गंगानगर। गार्गी गर्ल्स स्कूल गंगानगर में रोटरी क्लब ने कार्यक्रम किया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, सामाजिक उत्थान करने पर आराधना शर्मा, वर्षा उमेश जोशी, शैली भटनागर, उषा शर्मा व अभिषेक शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर इंटरैक्टिव क्लब का गठन किया और एनसीसी कैडेट्स को बैज पहनाकर क्लब की सदस्यता दिलाई। एनसीसी की एएनओ व खेल शिक्षिका अनु तोमर के अलावा चेयरपर्सन अनीता गर्ग, मैनेजिंग ट्रस्टी विनीत गर्ग एवं प्रधानाचार्या डॉ. वाग्मिता त्यागी को भी सम्मानित किया गया। क्लब अध्यक्ष पंकज कंसल, सचिव आलोक बंसल, कोषाध्यक्ष डॉ. सतीश चंद्र शर्मा, चीफ गेस्ट रोटेरियन डॉ. बृजभूषण गर्ग, रीजनल कोऑर्डिनेटर प्रणय गुप्ता तथा चेयरमैन मोहित जैन, सदस्य रेनू कंसल और कुसुम बंसल मौजूद रहे। संवाद