फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री का किया स्वागत

Thu, 25 Sep 2025 05:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

मोदीपुरम में भाजपा नेता विकास अग्रवाल ने वैश्य समाज को एकजुट रहने और जीएसटी महोत्सव मनाने का आह्वान किया। उन्होंने समाज के मुद्दों पर चर्चा की और बच्चों को संस्कार देने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोदीपुरम। भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल बृहस्पतिवार को उदय पार्क स्थित वैश्य समाज सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष दीपक गुप्ता के आवास पर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष ने उनका शॉल ओढ़ाकर और बुके देकर स्वागत किया। विकास अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज एकजुट होकर रहे। कहा कि अपने बच्चों को घर से ही संस्कार दें। हमारी सभ्यता में बड़ों का आदर सर्वोपरी है। अपने संस्कार को न भूले। उन्होंने दीपक गुप्ता के साथ वैश्य समाज के मुद्दों पर चर्चा की, साथ ही जीएसटी महोत्सव मनाने का आह्वान किया। इस दौरान आंचल गुप्ता, मुकेश गर्ग, हिमांशु अग्रवाल, दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें