फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजबन में मकान की छत गिरी, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सदर बाजार थानाक्षेत्र में रविवार को एक मकान की छत गिरने से महिला की दबकर मौत हो गई, जबकि पति व एक बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

करईगंज रजबन छोटा बाजार में हारून पुत्र स्व. मंजूर अहमद अपने परिवार के साथ रहता है। परिवार में पत्नी रुखसाना के अलावा बच्चे आयशा (24), रिजवान (21), रमशा (19), बिलाल (15) और जुनैद (11) हैं। रविवार को हारून ने छत की मरम्मत का काम शुरू कराया। दोपहर करीब 3:30 बजे अचानक पहली मंजिल पर बने कमरे की छत भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त हारून, रुखसाना और आयशा वहीं मौजूद थे। तीनों मलबे में दब गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और सभी को मलबे से बाहर निकाला। सूचना पर सदर बाजार एसओ विजय गुप्ता पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने रुखसाना को मृत घोषित कर दिया। एएसपी ईरज रजा ने बताया कि छत की मरम्मत के दौरान हादसा हुआ है। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार किया। इसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। हारून की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें