फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में बड़ा हादसा: लखीपुरा में तेज आंधी में छत गिरी, मलबे में एक ही परिवार के छह लोग दबे, मां-बेटी की मौत

Fri, 18 Apr 2025 11:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

रुखसार और उसकी नौ महीने की बच्ची माहिरा की मौत की पुष्टि डॉक्टर ने कर दी है। चार दिन पहले रुखसार का पड़ोसी के साथ दीवार ऊंची होने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
मलबे में दबे लोगों को निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लिसाड़ी गेट के लखीपुर में शुक्रवार को तेज आंधी चलने के दौरान मकान की छत गिर गई। जिसमें एक ही परिवार के छह लोग दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद परिवार को निकाल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मां व मासूम बेटी की मौत होना बताया गया है। बाकी अन्य परिवार के लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रुखसार और उसकी नौ महीने की बच्ची माहिरा की मौत की पुष्टि डॉक्टर ने कर दी है। चार दिन पहले रुखसार का पड़ोसी के साथ दीवार ऊंची होने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप था कि पड़ोसी ने अपने मकान की दीवार ऊंची कर दी थी। जिसके गिरने की आशंका जताते हुए दोनों में विवाद हुआ था। मामला सुलझ गया था। इसके बावजूद किसी ने सुध नहीं ली। 

विज्ञापन

शुक्रवार को तेज आंधी में पड़ोसी की दीवार रुखसार के मकान की छत पर गिर गई। जहां पर रुखसार अपने परिवार के पांच सदस्यों के साथ थी। छत गिरने से पूरा परिवार दब गया। आसपास के लोगों ने परिवार को निकाल लिया, लेकिन रुखसार और उसकी नौ महीने की बच्ची की इस हादसे में मौत हो गई। जानकारी लगने पर लिसाड़ी गेट और लोहिया नगर थाने की पुलिस के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। देर रात तक परिवार को समझने में पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी जुटे रहे।

यह भी पढ़ें- Delhi-NCR Rain: दिन में चटख धूप, शाम होते-होते बदला मौसम, कई इलाकों में हुई अच्छी बारिश, गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें