फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: इंस्टाग्राम पर परवान चढ़ा प्यार, प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मामला थाने तक पहुंचा, पुलिस ने दोनों को साथ भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद प्रेम परवान चढ़ा तो युवती घर छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को युवती को उसके प्रेमी के साथ तलाश लिया। परिजनों ने युवती को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। आखिरकार युवती की जिद के सामने परिजनों को भी झुकना पड़ा और पुलिस ने दोनों को साथ भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की करीब तीन माह पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से दिल्ली निवासी युवक से मुलाकात हुई थी। सोशल मीडिया पर बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ तो दोनों के बीच दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए और दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत 27 अक्तूबर को युवती घर से प्रेमी के साथ चली गई थी। युवती के अचानक लापता होने से परिजन परेशान हो गए। उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने तलाश करते हुए बुधवार को युवती को उसके प्रेमी के साथ तलाश लिया। पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने युवती को काफी समझाया और घर लौटने के लिए कहा, लेकिन युवती अपनी बात पर अड़ी रही। उसने प्रेमी के साथ ही जाने की इच्छा जताई। काफी देर तक समझाने के बाद भी युवती ने अपना फैसला नहीं बदला। आखिरकार परिजनों को उसकी जिद के आगे झुकना पड़ा। सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती का यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें