राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित जाखड़ ने राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) से इस्तीफा दे दिया। आरएलडी अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह को अपना इस्तीफा भेज दिया है। यौन उत्पीड़न में आरोपी रहे बृजभूषण सिंह के बेटे करण भूषण को केसरगंज से टिकट दिए जाने के विरोध में उन्होंने यह कदम उठाया है। रोहित के पार्टी छोड़ने से आरएलडी को झटका लगा है।
रोहित ने बताया कि पार्टी विभिन्न मुद्दों को लेकर लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रही है। चौधरी जयंत सिंह ने चुनाव में एनडीए से गठबंधन किया। इसके बावजूद भाजपा ने किसी भी मुद्दे पर कहीं भी कोई संवेदनशीलता नहीं दिखाई। जैसे ही पश्चिम क्षेत्र का चुनाव पूरा हुआ भाजपा ने बेटियों के शोषण के आरोपी बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को प्रत्याशी बना दिया।