मेरठ। सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में जिज्ञासा विंग (कक्षा 3 से 5) के विद्यार्थियों ने सोलो डांस प्रतियोगिता में धूम मचाई। बच्चों ने देशभक्ति, लोकगीत, बॉलीवुड, फ्यूजन और वेस्टर्न बीट्स पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। रंग-बिरंगे परिधानों के साथ प्रतिभागियों ने राजस्थानी, पंजाबी भांगड़ा और हरियाणवी लोक नृत्य की प्रस्तुतियां देकर रंग जमाया। गुजराती गरबा और बॉलीवुड-वेस्टर्न फ्यूजन में नृत्य भी कमाल का रहा।
वहीं, पारंपरिक वेशभूषा से सजे प्रतिभागियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। प्राचार्य डॉ. रश्मि मिश्रा व प्रबंधक अनुज शर्मा ने प्रतिभागियों के नृत्य को सराहा।उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं। विजेताओं पुरस्कृत किया गया।