मेरठ। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री हरीश चंद्र भाटी ने मेरठ के नालपुर निवासी भाजपा नेता रोबिन गुर्जर को महासभा का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है। इनका कार्यकाल पांच साल का रहेगा। जहां रोबिन गुर्जर ने इसके लिए महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य सभी पदाधिकारियों का आभार जताया है वहीं क्षेत्र के विनय प्रधान, केपी मावी, वीरेन्द्र सिंह गुर्जर, भोपाल प्रधान, अशोक चौधरी, तस्वीर चपराना, नवाब सिंह लखवाया, नरेश गुर्जर, कंवरपाल नागर आदि ने बधाई दी है। ब्यूरो