मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे राजेश का बेटा आशीष दौड़ में जाने के लिए उठा, तो उसने घर के कमरों के दरवाजे खुले देखकर परिजनों को जगाया। पिता राजेश और माता ममता ने छत से नीचे आकर देखा, तो कमरों के अंदर खुली हुई सेफ व खुला संदूक और सामान बिखरा देखकर सन्न रह गए।
घर में चोरी की घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। इसके अलावा इसी रात में गांव निवासी जयबीर पुत्र राजबीर के घर में भी चोरों ने हाथ साफ किया। रात को जब जयबीर अपनी पत्नी रानी, बेटे निशांत, बेटी खुशी, साक्षी व छवि के साथ छत पर सोया हुआ था।
चोरों ने अलमारी व संदूक खोलकर उसमें से करीब चार हजार रुपये और घर में रखा एक मोबाइल चोरी कर ले गए। सुबह जाग होने पर घर के अंदर सामान बिखरा देखकर चोरी की घटना का पता चला था। चोरी की सूचना से काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर रतनपुरी इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
राजेश ने घटना के संबंध में तहरीर दी है। राजेश द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार चोर सेफ में रखे राजेश की बहन ममतेश के बारह सौ रुपये नगद, सोने का एक मंगलसूत्र, सोने की एक अंगूठी व सोने में एक जोड़ी टॉप्स तथा उसकी पत्नी का सोने का टीका, सोने का हार, एक सोने की चैन, एक मंगलसूत्र, दो अंगूठी, एक जोड़ी कुंडल व चांदी की पांच जोड़ी पाजेब और करीब चार हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए हैं। लगभग डेढ़ से दो लाख रुपये का नुकसान बताया गया है। पुलिस ने राजेश की तहरीर पर अज्ञात में चोरों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर चोरों की तलाश प्रारंभ कर दी है।