फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सपा नेता को परिवार सहित बंधक बनाकर बदमाशों ने डकैती डाली, 8 लाख नकदी व जेवरात लेकर फरार

Tue, 15 Nov 2022 07:41 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के गंगानगर में बदमाशों ने सपा नेता और उनके परिवार को बंधक बनाकर मकान में डकैती डाली। बदमाश 8 लाख नगदी और सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
meerut police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के गंगानगर स्थित अमन विहार में मंगलवार सुबह बदमाशों ने सपा नेता श्रवण चौधरी और उसके परिवार को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दे दिया हैं। बदमाशों ने परिवार को पीटा और फिर आठ लाख नगद व सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। इस घटना की जानकारी लगते ही गंगानगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन


गंगा नगर थाना क्षेत्र के मवाना रोड स्थित अमन विहार निवासी श्रवण चौधरी की रोड़ी-बजरपुर की दुकान हैं। वह अपने बेटे और पुत्रवधू के साथ सो रहे थे। मंगलवार सुबह 5:30 बजे बदमाश घर में घुस गए।

बदमाशों ने श्रवण को बंधक बना लिया और फिर ऊपरी मंजिल पर बेटे और पुत्रवधू के दरवाजे खुलवाए। बदमाशों ने हल्ला मचाया कि तुम्हारे पिता को हार्ट अटैक आ गया है। इतना सुनते बेटे और पुत्रवधू भी दौड़े तो बदमाशों ने उनको भी बंधक बनाया।
विज्ञापन


30 मिनट तक खंगाला घर
पूरे परिवार को बंधक बनाकर बदमाशों ने पीटा और फिर घर में रखे सामान की जानकारी ली। बदमाशों ने करीब 30 मिनट तक घर खंगाला और फिर धमकी देकर आसानी से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद सपा नेता ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

जानकारी पर गंगा नगर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। सपा नेता ने बताया हैं कि घर में रखे आठ लाख नगद और सोने चांदी के जेवरात बदमाश ले गए हैं। पुलिस ने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें