फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हास्टल में छात्रों को बंधक बनाकर डाका  

Sat, 30 Apr 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
robbery - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

नीलकंठ इंस्टीट्यूट के पास हनुमान कॉलोनी
में छठी वाहिनी आरआरएफ के कर्मचारी ने यह हॉस्टल बना रखा है। जिसमें गोरखपुर निवासी शिव कुमार नीलकंठ इंस्टीट्यूट से बीटेक कर रहा है। शिवकुमार के साथ उसका साथी गोपी भी था, जबकि दूसरे रूम में प्रशांत सो रहा था। शिवकुमार ने बताया कि रात में पांच बदमाश हॉस्टल में घुसे और हथियारों के बल पर उन्हें कवर कर लिया।
इसके बाद बदमाशों ने प्रशांत, शिवकुमार और गोपी को गल प्वाइंट पर लेते हुए करीब 55 सौ रुपये और दो मोबाइल फोन के अलावा लैपटॉप, गैस सिलेंडर आदि भी कब्जे में कर लिए। करीब आधे घंटे में लूटपाट को अंजाम देकर बदमाश छात्रों को कमरे में बंधक बनाकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


छात्रों द्वारा शोर मचाने पर अन्य छात्रों
ने वहां पहुंचकर बंधनमुक्त करते हुए पुलिस को सूचना दी। एसओ पल्लवपुरम तेज सिंह यादव का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी।
    
सीमा विवाद में उलझी पुलिस 
पीड़ित छात्र शिवकुमार ने पहले कंकरखेड़ा पुलिस को सूचना दी थी। काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो घटनास्थल पल्लवपुरम थाना क्षेत्र का बताकर पल्ला झाड़ दिया। बाद में सूचना पर पल्लवपुरम पुलिस पहुंची। काफी देर तक दोनो थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में पल्लवपुरम थाने पर तहरीर दी गई।
विज्ञापन


ब्रेड खायी, दूध पिया
दो बदमाशों ने वारदात के दौरान दूध भी पिया और ब्रेड भी खायी। जबकि तीन बदमाशों ने सिर्फ पानी ही पिया। दूध पीकर ताकत आने की बात कहकर बदमाश लूटपाट करने लगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें