फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर 67 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। कालंद चुंगी के निकट बुधवार देर शाम एक युवक पर कुछ युवकों ने लाठी डंडो से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष पर मारपीट व लूटपाट का आरोप लगाया गया। वहीं घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला आजादनगर निवासी शबाना पत्नी सोनी ने बताया कि उसका पति फेरी लगाकर इलेक्ट्रानिक सामान बेचता है। बृहस्पतिवार शाम को वह 67 हजार रुपये लेकर मेरठ सामान खरीदने जा रहा था। कालंद चुंगी पर कुछ लोगों ने उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। आरोपियों ने उससे 67 हजार की नकदी लूट ली। घायल को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पत्नी शबाना ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। पुलिस के मुताबिक तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मामला लूट का नहीं बल्कि दो पक्षों में मारपीट का है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें