फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटा गया नकदी का थैला पुलिस चौकी में फेंककर फरार हुए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
लूटा गया नकदी का थैला पुलिस चौकी में फेंककर फरार हुए बदमाश
विज्ञापन

सरधना। पुलिस चौकी बस स्टैंड चौराहे पर शुक्रवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने आर्मी से सेवानिवृत्त जवान की साइकिल पर टंगा थैला चाकू से काटकर लूट लिया। थैले में 19 हजार रुपये थे। लोगों ने बाइक सवार बदमाशों की घेराबंदी कर दी। जिसके बाद बदमाशों ने लूटे गए थैले को पुलिस चौकी के अंदर फेंक दिया और खुद को घिरा पाकर बाइक छोड़कर फरार हो गए।
गांव बहादरपुर निवासी हरवीर (65) सेना से सेवानिवृत्त हैं। शुक्रवार को वह सरधना पहुुंचे। उन्होंने पीएनबी की शाखा से 19 हजार रुपये निकाले। वह नकदी वाला थैला साइकिल पर टांगकर पुलिस चौकी बस स्टैंड चौराहे पर पहुंचे। चौकी के सामने साइकिल खड़ी करके फल खरीदने लगे। बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और उन्होंने थैले को चाकू से काट लिया और भागने लगे। जिस दौरान लूट हुई चौकी प्रभारी एसआई रतिराम भी वहीं मौजूद थे। लोगों ने शोर मचाते हुए घेराबंदी की तो बदमाश खुद को घिरा देख बाइक छोड़कर थैला पुलिस चौकी में फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मौके से मिली बदमाशों की बाइक के आधार पर उनकी तलाश में जुट गई है। बदमाशों ने दिनदहाडे़ जिस प्रकार जवान से लूटपाट का प्रयास किया, उससे लगता है कि बैंक के आसपास से ही बदमाश उसके पीछे लगे थे। पुलिस चौकी के नजदीक मौका लगते ही उन्होंने वारदात को अंजाम दे दिया।
थानाध्यक्ष समर बहादुर का कहना है कि मौके से मिली बाइक के आधार पर मामले की जांच कर बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें