फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नरी, डीएम दफ्तर पर गरजे, किसान मजदूर, पुलिस से नोकझोंक

Fri, 05 Sep 2025 02:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को किसानों की समस्याओं को लेकर कमिश्नरी और जिलाधिकारी दफ्तर पर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी दफ्तर का मुख्यद्वार न खुलने पर किसान मुख्यद्वार को धक्का देकर अंदर घुस आए धरने पर बैठ गए। किसानों की पुलिस से जमकर नोकझोंक भी हुई। संगठन के नेताओं ने दावा किया कि किसान समस्याओं को लेकर चार अक्तूबर को डीएम समीक्षा बैठक करेंगे इस आश्वासन के बाद वह धरने से उठे।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान संगठन के नेताओं ने किसानों की समस्याओं को जोर शोर से उठाया गया। कहा कि अफसर उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। संगठन के महानगर अध्यक्ष विजय राघव ने एक ज्ञापन एडीएम सिटी को सौंप कर उन मांगों का निस्तारण करने की मांग की। ज्ञापन में संगठन ने आवारा पशुओं को पकड़ने, गन्ना भुगतान कराए जाने, नलकूपों पर बिजली के मीटर, जमीनों पर अवैध कब्जे रोकने, गांवों में सड़कों का निर्माण न होने आदि मांगों को उठाया।
उन्होंने 20 गांवों की समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। एडीएम सिटी की ओर से उनकी मांगों को पूरा करने के लिए 30 दिन का समय मांगा गया। किसान नेताओं ने दावा किया कि चार अक्तूबर को ही इन समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी समीक्षा बैठक करेंगे। इस आश्वासन पर किसान धरने से उठे। इस दौरान जिलाध्यक्ष अंशुल तोमर, महानगर अध्यक्ष युवा राहुल कुशवाह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनु मलिक, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें