फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड जाना हुआ महंगा, रोडवेज ने बढ़ाया किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा किराया बढ़ाए जाने पर अब हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून जाना महंगा हो गया है। परिवहन संचालन नीति के अनुसार यूपी रोडवेज ने भी किराए में वृद्धि कर दी है। इसके चलते यात्रियों को अब 2 से 17 रुपये तक बढ़ा किराया देना होगा। सबसे ज्यादा किराया ऋषिकेश के लिए 17 रुपये बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवहन निगम ने गत शनिवार को मैदानी और पर्वतीय मार्ग पर चलने वाली सभी श्रेणी की बसों के किराये में वृद्धि कर दी थी। मैदानी मार्ग पर साधारण बस सेवा का किराया 1.26 रुपये प्रति किलोमीटर और पर्वतीय मार्ग के लिए 1.80 रुपये प्रति किलोमीटर किया गया है। इंटर स्टेट संचालन नीति के अनुसार यूपी रोडवेज को भी उत्तराखंड जाने वाली बसों का किराया बढ़ाना पड़ा है। नए किराये स्लैब के अनुसार अब दिल्ली से ऋषिकेश जाने के लिए 308 रुपये की बजाय 325 रुपये देनेे होंगे। वहीं हरिद्वार जाने के लिए 270 रुपये की जगह 281 रुपये देने होंगे। मेरठ डिपो के स्टेशन प्रभारी देवेंद्र भारद्वाज ने बताया कि सोमवार से उत्तराखंड जाने वाली बसों में नया किराया लिया जाने लगा है। ईटीएम में नया किराया स्लैब फीड कर दिया है।
विज्ञापन

...............................................
ये हो गया नया किरया
स्टेशन किराया पहले किराया अब
मेरठ-हरिद्वार 175 187
मेरठ-ऋषिकेश 214 231
मेरठ-रायवाला 195 208
मेरठ-देहरादून 225 240
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें