फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली जाने की कहकर निकला रोडवेज चालक ट्यूबवेल पर मृत मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली जाने की कहकर निकला रोडवेज चालक ट्यूबवेल पर मृत मिला
विज्ञापन

सरूरपुर। गांव पाथौली में घर से काम के लिए निकले रोडवेज चालक का शव जंगल में ट्यूबवेल पर पड़ा मिला। संदिग्ध हालात में हुई चालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव पाथौली निवासी सोविंद्र सिंह (55) परिवहन निगम के गाजियाबाद डिपो में बतौर चालक कार्यरत था। बताया गया कि पिछले दो महीने से वह ड्यूटी पर नहीं जा रहा था। परिजनों ने बताया कि सोमवार सोविंद्र घर से किसी काम के लिए शामली जाने की बात कहकर निकले थे। शाम के समय मोबाइल पर हुई वार्ता के दौरान परिजनों को उसने बताया कि वह बागपत और शामली के बीच है। जिस पर परिजन बेफिक्र हो गए।
विज्ञापन

मंगलवार अल सुबह ग्रामीण जंगल में गए तो उन्हें सोविंद्र का शव उन्हीं की ट्यूबवेल के सामने पड़ा मिला, जो ठंड के चलते पूरी तरह से अकड़ गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा बिसरे को जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें