फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज के ड्राइवर-कंडक्टर को पीटा, हिरासत में टोल कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। फैज-ए-आम इंटर कॉलेज के सामने वसूली शुल्क टोल पर रोडवेज के ड्राइवर और कंडक्टर के साथ मारपीट हो गई। दो बार वसूली शुल्क लेने का विरोध करने पर टोल कर्मचारियों ने मारपीट की है। पुलिस में टोलकर्मी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर फैज-ए-आम इंटर कॉलेज के सामने वसूली शुल्क टोल पर सोमवार सुबह बड़ौत से बस यात्रियों को लेकर भैंसाली बस अड्डे पर जा रही थी। बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने टोल रोहटा रोड पर वसूली शुल्क जमा करने की बात कही। टोल कर्मी जुबेर निवासी जली कोठी ने बस को नहीं जाने दी और बैरियर आगे लगा दिया। जोकि बस से टकरा गया। इसको लेकर रोडवेज के ड्राइवर कंडक्टर की टोल के कर्मचारी जुबेर से कहासुनी हुईं।
ड्राइवर- कंडक्टर का आरोप है कि टोल कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। टोल पर हंगामा होने की जानकारी पर सदर बाजार थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सदर पुलिस ने टोल के कर्मी जुबेर को हिरासत में ले लिया है। एसपी सिटी डॉक्टर अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि वसूली शुल्क टोल पर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के बीच बातचीत का सिलसिला चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें