फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज से कुचलकर बाइक सवार की मौत

Mon, 26 Sep 2016 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
एक्सीडेंट का कैरीकैचर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टीपी नगर क्षेत्र में एनएच-58 पर रविवार शाम रोडवेज से कुचलकर मोदीनगर निवासी बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि, उसका दोस्त घायल हो गया। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन

मोदीनगर निवासी फर्नीचर व्यापारी निसार पुत्र अब्दुल हफीज (35) अपने दोस्त रिहान के साथ मेरठ आया था।

शाम चार बजे दोनों बाइक से मोदीनगर लौट रहे थे। एनएच-58 पर सुभारती अस्पताल के निकट उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक आटो से टकरा गई, जिससे दोनों सड़क पर गिर गई। इस बीच, दोनों पीछे से आई हरियाणा रोडवेज की बस की चपेट में आ गए। इससे दोनों के पैर बुरी तरह कुचले गए। सूचना पर टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को सुभारती अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने निसार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रिहान का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर निसार के परिजन अस्पताल पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ड्राइवर बस छोड़कर फरार हो गया।

हेलमेट होता तो बच जाती जान
पुलिस के मुताबिक, दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। लोगों ने बताया कि घटना के बाद जब वह सड़क पर गिरे तो निसार का सिर जमीन में लगा। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और संभवत: इस वजह से ही उसकी मौत हुई। उसने हेलमेट लगाया होता तो शायद उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें