संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। एमएसबी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के परिसर में स्थित लोकतंत्र सेनानी पंडित मलखान सिंह भारद्वाज की प्रतिमा पर शनिवार को परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। मंत्री ने मलखान सिंह भारद्वाज मार्ग पर रोडवेज बस चलवाने का आश्वासन दिया।
शनिवार को कृषि विवि में आयोजित हुए अधिवेशन के बाद राज्यमंत्री एमएसबी एजुकेशनल महाविद्यालय परिसर में पहुंचे। उन्होंने श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पंडित सुनील भराला के साथ कॉलेज का भ्रमण किया। कहा कि वह इस क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास करेंगे। दयाशंकर सिंह ने बताया कि बेगमपुल से मलखान सिंह भारद्वाज मार्ग भराला, पनवाड़ी, लावड़, मसूरी, मवाना तक दो रोडवेज बसों को चलाने की स्वीकृति दे दी है। जल्द यहां के लोगों को फायदा होगा। इस दौरान चेयरमैन अजय भारद्वाज, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ., राजीव भारद्वाज, डॉ. दुर्गेश पालीवाल, आकाश अग्रवाल, नमन, शिवम, वंदना, विभा, अरुण, अर्जुन मौजूद रहे।
मोदीपुरम- राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह का एमएसबी स्कूल में पहुंचने पर स्वागत करते पंडित सुनील भराला