फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर रोडवेज बस ने टेंपो में मारी टक्कर, हवा में उड़े सिलेंडर  

Thu, 12 Oct 2017 02:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हाईवे पर सिवाया गांव के पास बुधवार दोपहर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सिलेंडर भरे टेंपो में टक्कर दे मारी। इस दौरान कई सिलेंडर हवा में उछले तो कई हाईवे से गुजर रहे वाहनों पर गिरने से बचे। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने किसी तरह यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दौराला-लावड़ रोड स्थित सरल भारत गैस एजेंसी का कर्मचारी पवन मोदीपुरम क्षेत्र से सिलेंडरों की सप्लाई कर टेंपो से लौट रहा था। टेंपो में खाली और भरे करीब 47 सिलेंडर लदे थे। इस दौरान शहर की तरफ से आ रही रोडवेज बस के चालक ने टेंपो में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पवन टेंपो से बाहर जाकर गिरा और टेंपो दो-तीन बार पलटी खा गया। 

कई राहगीर बचे
बस की टक्कर से जब सिलेंडर हवा में उडे़ तो वहां से गुजर रहे कई लोग और वाहन इनकी चपेट में आने से बचे। यह भी गनीमत रही कि कोई सिलेंडर फटा नहीं। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। सड़क पर सिलेंडर बिखरने से जाम लग गया। 
विज्ञापन


ग्रामीणों में फैला आक्रोश
रोडवेज बस के चालक द्वारा अंधाधुंध बस दौड़ाने से गुस्साए ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ करने का प्रयास किया। ग्रामीणों का कहना था कि यह घटना बस चालक की लापरवाही से हुई। टेंपो चालक तो अपनी साइड पर जा रहा था। अगर चालक बस की गति को नियंत्रण में रखता तो हादसा नहीं होता। आरोपी चालक ग्रामीणों का उग्र रूप देखकर बस छोड़कर फरार हो गया। 
सिटी बस से पहुंचाया घायल
इस हादसे में घायल टेंपो चालक को अस्पताल ले जाने के लिए ग्रामीणों ने हाईवे पर कई वाहनों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन किसी ने मदद नहीं की। यहां तक कि एक एंबुलेंस चालक ने भी घायल को ले जाने से मना कर दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने एक सिटी बस को रुकवाकर घायल को निजी अस्पताल में पहुंचाया।

बस चालक जिम्मेदार
थानाध्यक्ष दौराला धर्मेंद्र कुमार के अनुसार हादसा बस चालक की लापरवाही से हुआ है। बस को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। घायल का उपचार चल रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें