फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रोडवेज बस ने पेपर मिल के कर्मचारी को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। एनएच-34 पर सैनी गांव स्थित पेपर मिल से शाम काम करके निकले कर्मचारी को उत्तराखंड रोडवेज बस ने कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

फलावदा थाना क्षेत्र गांव मंदवाड़ी निवासी 55 वर्षीय प्रताप पुत्र स्वर्गीय बलवीर सिंह सैनी गांव स्थित पेपर मिल में काफी समय से नौकरी कर रहे थे। वह मिल के पास ही किराए पर रह रहे थे। सोमवार शाम छह बजे ड्यूटी खत्म कर गेट से निकले और सड़क पार करने लगे। तभी मेरठ की ओर से आई उत्तराखंड डिपो की रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिसमें प्रताप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, रोडवेज बस के चालक और परिचालक बस छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव सड़क से हटाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं, पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। देररात तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें