Iफैज-ए-आम कॉलेज के छात्र ने दसवीं के छात्र को फंसाने के लिए खुद मारी थी हाथ पर गोलीI
विज्ञापन
Iपुलिस ने दर्ज किया था तीनों छात्रों पर मुकदमा, कासिम को पुलिस को कोर्ट ने दी जमानतI
Iसंवाद न्यूज एजेंसीI
Iमेरठ। फैज-ए-आम इंटर कॉलेज में कासिम एक सप्ताह से रोजाना तमंचा लेकर आ रहा था लेकिन बावजूद इसके कालेज प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। आरेापी छात्र ने गांव के एक युवक से तमंचा कुछ दिन पहले लिया था। छात्र को सोमवार को न्यायालय से जमानत मिल गई। इससे एक बार फिर से विवाद की आशंका है। कासिम और खुर्शीद का उपचार अस्पताल में चल रहा है। I
Iसिवालखास के रहने वाला कासिम, खुर्शीद और शादाब फैज-ए-आम इंटर कालेज में 12वीं कक्षा के छात्र हैं। आजकल कालेज में अर्द्धवार्षिक परीक्षा चल रही थी। बृहस्पतिवार को कालेज के स्टाफ की तरफ से दोनों कक्षाओं के छात्रों की एक साथ परीक्षा कराई। इस दौरान कक्षा 10वीं में पढ़ने वाले लिसाड़ी गेट निवासी उमर ने थूक दिया था। शादाब ने इसका विरोध किया तो उनके बीच कहासुनी हो गई थी। I
विज्ञापन
Iदाेनों छात्रों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी। रविवार को आखिरी पेपर खत्म होने के बाद प्रधानाचार्य शारिक मोहम्मद ने विवाद की आशंका के चलते उमर को अपने कार्यालय में बैठा लिया था। परीक्षा खत्म होने के बाद कासिम, खुर्शीद और शादाब मेरठ से सिवालखास अनुबंधित बस में बैठकर अपने गांव जा रहे थे। उमर को फंसाने के लिए मेट्रो प्लाजा चेक पोस्ट के पास जब बस पहुंची तो खुद कासिम ने गोली चलाई थी। I
Iगोली कासिम के हथेली को चीरते हुए खुर्शीद के लग गई। पुलिस ने इस मामले में IIकासिम, शादाब और खुर्शीद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तमंचा बरामद कर लिया। साथ ही कासिम को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि गोली लगने के चलते मेडिकल ग्राउंड पर कासिम को जमानत मिल गई है। वहीं शादाब और खुर्शीद की भूमिका की जांच चल रही है। इनके खिलाफ जो भी साक्ष्य मिलेंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। I
Iशादाब और दसवीं के छात्र के बीच विवाद शुरू हुआ। दसवीं के छात्र के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। दसवीं के छात्र पांच दिन पहले अपने साथियों की भीड़ जुटाकर शादाब पर हमला बोल दिया था। शादाब को भी परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि ब्रह्मपुरी में दर्ज मुकदमे में दसवीं के छात्र और शादाब को भी आरोपी बनाया जाएगा। शादाब की भूमिका की जांच की जा रही है। I