फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से बेहाल हुई यातायात व्यवस्था 

Sun, 10 Dec 2017 09:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली बंबा बाईपास पर लगा भीषण जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर की यातायात व्यवस्था बेहाल हो चुकी है। रविवार को स्कूलों की छुट्टी थी और शहर में कोई बड़ा आयोजन भी नहीं था, जिससे जाम जैसी स्थिति बने। लेकिन दोपहर के बाद लालकुती के जाम ने ही वाहन चालकों के पसीने छुड़ा दिए। शाम होते ही दिल्ली रोड और बिजली बंबा बाईपास पर भीषण जाम लग गया।
विज्ञापन

दोपहर के समय लालकुर्ती पैठ बाजार से लेकर जीरो माइल स्टोन तक जाम लग लगा रहा था। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया भी। लेकिन उसके बाद फिर से जाम लग गया। दोपहर तीन बजे बाउंड्री रोड पर आधा किमी लंबी वाहनों की लाइन लग गई। जीरो माइल चौराहे पर वाहन आड़े तिरछे जाम में फंस गये। जीरो माइल स्टोन से लेकर बेगमपुल चौराहे तक भी जाम लगा रहा। भैसाली बस अड्डा के सामने भी जाम की स्थिति बनी रही। हापुड़ अड्डा चौराहे से लेकर भूमिया पुल तक भी जाम लग रहा। शाम होते ही केसरगंज में आधा किमी लंबी वाहनों की लाइन लग गई। केसरगंज से लेकर रेलवे रोड चौराहे तक जाम लगा रहा। मेट्रो प्लाजा पर भी वाहन रेंगते रहे। बागपत रोड पर भी यही स्थिति रही। शाम को बिजली बंबा बाईपास भी जाम की चपेट में आ गया। बाईपास पर करीब तीन किमी लंबा जाम लग गया। जुर्रानपुर फाटक को पार करने भी वाहन चालकों के पसीने छूट गये। दिल्ली रोड पर रिठानी में भी जाम से वाहन चालक हलकान रहे। परतापुर तिराहा भी जाम की चपेट में रहा। एनएच-58 पर मोहिउद्दीनपुर के पास भी जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें