फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मरम्मत के दस दिन बाद ही उखड़ गई सड़क की परतें

विज्ञापन
टूटे संपर्क मार्ग पर चलना हुआ मुश्किल स्रोत संवाद
विज्ञापन
ग्रामीणों बोले- खादर क्षेत्र के साथ किया जा रहा भेदभाव
विज्ञापन


बाढ़ के बाद नहीं बन सकी टूटी सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। खादर क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांवों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग का पीडब्ल्यूडी द्वारा करीब 10 दिन पूर्व मरम्मत कार्य कराया गया था। यह मुख्य मार्ग परतें उधड़ने से फिर जर्जर हो गया है। वहीं गांव से मुख्य मार्ग को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग भी जर्जर अवस्था में हैं। ग्रामीणों ने भेदभाव का आरोप लगाया।
चेतावाली से नयागांव मोड़ तक जाने वाला मार्ग खादर क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांवों को मुख्यालय से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। बाढ़ और बारिश के बाद यह संपर्क मार्ग पूरी तरह जर्जर और गड्ढों में तब्दील हो गया था। इस पर आए दिन हादसे हो रहे थे। इसकी शिकायत खादर क्षेत्र के लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से की थी। इसके बाद यहां पर मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। मरम्मत कार्य में भी यहां बड़ी लापरवाही बढ़ती गई। सड़क के किनारों की मरम्मत विभाग द्वारा नहीं कराई गई।
विज्ञापन

खादर क्षेत्र के रामबीर सिंह, अशोक चौहान, सुंदर सिंह, हरविंदर सिंह आदि ने बताया कि तारापुर बाजार के बीच सड़क में 25 मीटर तक पत्थर ही नहीं हैं और गहरा गड्ढा बन गया है। बारिश होने पर यहां से निकलना असंभव है। इसके बावजूद पीडब्ल्यूडी ने यहां मरम्मत कार्य नहीं कराया और जहां मरम्मत कार्य कराया था वहां सड़क फिर से उसी स्थिति में पहुंच गई यह सड़क दस दिनों तक भी नहीं टिक सकी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने सड़क बनाने में बड़ी धांधली की है। इस कारण इस सड़क को 10 दिनों तक भी नहीं रोक सके। जबकि यह खादर क्षेत्र का मुख्य मार्ग है।

दो वर्षों में भी नहीं हुआ सड़क का चौड़ीकरण
ग्रामीणों ने बताया कि मखदूमपुर से नयागांव तक सड़क के चौड़ीकरण के दावे किए गए थे। लेकिन आज तक इस मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य नहीं हो सका। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खादर क्षेत्र के साथ भेदभाव किया जा रहा है। कोई भी संपर्क मार्ग चलने लायक नहीं है। एक से भी अधिक गांवों के संपर्क मार्ग पूरी तरह जर्जर और टूटे पड़े हैं जिनकी कोई सुध लेने को तैयार नहीं है। इन मार्गों पर आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन



मरम्मत कार्य सही है, पुरानी सड़क टूटी
जहां मरम्मत कार्य कराया गया था वह पूरी तरह सही है। पुरानी सड़क टूटी है जो कई वर्ष पहले बनाई गई थी। नई सड़क बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही कार्य शुरू होगा।

-राजीव कुमार, जेई, पीडब्ल्यूडी

टूटे संपर्क मार्ग पर चलना हुआ मुश्किल स्रोत संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें