फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : जरा सी देर की बारिश में उधड़ गईं सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
जरा सी देर की बारिश से उधड़ गईं सड़कें, बढ़ी मुसीबत
विज्ञापन

मेरठ। शहर की सड़कें पहले ही बदहाल हैं, ऊपर से बृहस्पतिवार रात हुई हल्की बारिश ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि लोगों की काफी गुहार लगाने के बाद जिम्मेदारों ने जिन सड़कों पर पैचवर्क किया गया था वह भी जरा सी देर की हल्की बारिश में उधड़ गई हैं। अब इन सड़कों पर भी गहरे गड्ढे हो गए हैं और बजरी व मिट्टी सड़क पर फैल गई हैं। दोपहिया वाहन चालक इन सड़कों पर फिसलकर गिर रहे हैं।
शुक्रवार को अमर उजाला ने शहर की गढ़ रोड, मवाना रोड, सरधना रोड, बागपत रोड, रुड़की रोड, दिल्ली रोड, हापुड़ रोड, किला रोड, सरधना रोड समेत कचहरी मार्ग, रेलवे रोड आदि सड़कों का हाल जाना। इस दौरान ऐसी कोई भी सड़क नहीं मिली जिसमें गड्ढे न हों। आलम यह है कि सड़कों पर कदम कदम पर बजरी फैली हुई हैं। थोड़ी-थोड़ी सी दूरी पर गहरे गड्ढे हैं। वाहन चालक गड्ढे से बचने के लिए साइड से वाहन निकालने का प्रयास करते हैं इस दौरान बजरी छिटककर अन्य वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को लग जाती है। जिससे वे चोटिल हो जाते हैं और वाहन असंतुलित होने के कारण हादसे की भी आशंका रहती है। वहीं बजरी और गड्ढों में भी वाहन चालक फिसलकर गिर जाते हैं। इन सभी मार्गों पर दिनभर वाहनों का आवागमन रहता हैं, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार अफसर इनकी सुध नहीं लेते।
विज्ञापन

घटिया सामाग्री से बन रहीं सड़कें
लोगों का आरोप है कि सरकारी खजाना कमीशन की भेंट चढ़ रहा है। जिसके कारण शहर की सड़कों के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। हल्की सी बारिश में सड़कें उधड़ जाती हैं। गारंटी अवधि में भी सड़कों की समय पर मरम्मत नहीं की जाती।
शीघ्र शुरू होगा काम
निगम ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। शीघ्र ही सड़कों को बनाने का काम शुरू होने वाला है। सभी सड़कें गड्ढा मुक्त दिखाई देंगी। होली के तुरंत बाद काम शुरू होेंगे। - यशवंत कुमार, चीफ इंजीनियर नगर निगम
विज्ञापन

काम चल रहा है
दिल्ली रोड, मवाना रोड, रुड़की रोड, बागपत रोड पीडब्ल्यूडी के पास है। इनमें से बागपत रोड का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। बाकी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का काम चल रहा है। - अरविंद कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें