फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हस्तिनापुर में बारिश से सड़क निर्माण ठप, गन्ना सप्लाई पर मंडराया संकट

विज्ञापन
सुनसान पड़ी मखदूमपुर से नएगांव तक जर्जर संपर्क मार्ग स्रोत संवाद
विज्ञापन
- 16.47 करोड़ रुपये से होना है 22 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। मखदूमपुर से नया गांव तक संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य बेमौसम बारिश के कारण रोक दिया गया है। एक सप्ताह पहले शुरू हुआ यह कार्य चार दिन चलने के बाद बंद हो गया। तीन दिन से काम बंद होने के कारण खादर क्षेत्र के ग्रामीण चिंतित हैं।
ग्रामीणों को आशंका है कि कहीं इस बार भी सड़क निर्माण अधूरा न रह जाए। करीब 22 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का 16.47 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकरण और सुधार होना है। डेढ़ वर्ष से ग्रामीण इस मार्ग के दुरुस्त होने का इंतजार कर रहे हैं। लंबे समय से जर्जर सड़क के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक सप्ताह पहले काम शुरू होने से राहत की उम्मीद जगी थी, लेकिन बारिश ने चिंता बढ़ा दी है। यह संपर्क मार्ग खादर क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों के लिए जीवनरेखा है। किसान अपनी उपज इसी रास्ते से लेकर आते-जाते हैं। छात्र-छात्राएं भी हस्तिनापुर, रामराज और आसपास के क्षेत्रों में पढ़ाई के लिए इसका उपयोग करते हैं।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह बाद चीनी मिलों का पेराई सत्र शुरू होने की संभावना है। ऐसे में जर्जर सड़क से गन्ना लेकर गुजरना किसानों के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। ग्रामीणों को हादसों का भी डर सता रहा है। सुंदर सिंह, गुरप्रीत उर्फ बंटी, हरविंदर सिंह और संतराम कुन्हेड़ा जैसे ग्रामीणों ने दिवाली से पहले सड़क दुरुस्त कराने की मांग की थी। बार-बार निर्माण कार्य रुकने से लोगों में नाराजगी है। विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग सोशल मीडिया पर सड़क की तस्वीरें साझा कर रहे हैं। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराकर इसे समय से पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सत्येंद्र कुमार ने बताया कि प्लांट वाले क्षेत्र में बारिश से निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मौसम ठीक होते ही काम दोबारा शुरू करा दिया जाएगा।

सुनसान पड़ी मखदूमपुर से नएगांव तक जर्जर संपर्क मार्ग स्रोत संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें