फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लोकप्रिय रोड बस्ती में शुरू हुआ सड़क निर्माण, लोगों में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। लोकप्रिय रोड बस्ती की जर्जर सड़क पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। निर्माण कार्य शुरू होने से लंबे समय के बाद लोगों को जलभराव व गड्ढों से निजात मिलेगी। बस्ती के लोग पिछले कई सालों से लोकप्रिय रोड की मरम्मत की मांग कर रहे थे।
स्थानीय निवासी रिहान मलिक ने बताया कि लंबे समय से बस्ती की सड़कें जर्जर अवस्था में थी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मंगलवार को पीडब्ल्यूडी की टीम ने सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया। निर्माण शुरू होते ही क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती के लोगों का कहना है कि वह वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। मुख्य मार्ग की दुर्दशा के चलते लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत होती थी। कई बार स्थानीय लोगों ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की थी लेकिन समाधान नहीं हो रहा था। कुछ समय पहले हरियाली संरक्षण ट्रस्ट ने भी उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण और अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग की थी। सड़क निर्माण को लेकर बस्ती के लोगों ने तहसील और ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद जिलाधिकारी और सीडीओ ने जल्द सड़क बनवाने का आश्वासन दिया था। कई सालों के इंतजार के बाद मंगलवार को सड़क निर्माण कार्य शुरू हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें