फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क हादसों ने छीनी दो लोगों की जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटाैर और चांदपुर क्षेत्र में हुए हादसे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर/नहटौर। चांदपुर और नहटौर क्षेत्र में मंगलवार रात और बुधवार को हुए सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। इसके अलावा अन्य स्थानों पर हुए हादसों में कई लोग घायल हुए है। इन सभी को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
चांदपुर क्षेत्र में बाइक सवार युवक की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। गांव स्याऊ निवासी यादे सिंह (18) पुत्र राजेश सिंह और उसका दोस्त हिमांशु मंगलवार को बाइक से गांव आदोपुर धूंधली में रामलीला देखने जा रहा था। चांदपुर रोडवेज बस स्टैंड के पास पहुंचने पर किसी वाहन की टक्कर से हो गई। इसमें यादें सिंह घायल हो गया। घायल को परिजन सीएचसी स्याऊ ले गए। चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। बिजनौर ले जाते समय घायल यादे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन





उधर, किरतपुर क्षेत्र के गांव छितावर निवासी निहाल सिंह (55) पुत्र सुखलाल सिंह मंडावर क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी अपने दामाद अंकित (26) पुत्र कृष्णपाल के साथ मुरादाबाद से दवाई लेने के लिए जा रहा था। धामपुर मार्ग पर कश्मीरी के सामने उनकी बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। घायलों को बिजनौर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। निहाल को मेरठ रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक साजिद पुत्र शेर मौहम्मद निवासी हाजीपुर थाना नौगांवा जिला अलवर राजस्थान को ट्रक सहित हिरासत में ले लिया। वहीं, गांव चकगौवर्धन निवासी आशे (30) पुत्र ओम सिंह किसी काम से धामपुर जा रहा था। इसी दौरान एक डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। सीएचसी से उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक उतर कर भाग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें