फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राजमिस्त्री हत्याकांड में दो दिन बाद भी आरोपियों को नहीं पकड़ सकी पुलिस

Thu, 10 Oct 2024 02:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कांधला निवासी राजमिस्त्री अमन की हत्या के मामले में पुलिस दो दिन बाद किसी आरोपी का गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोप है कि राजमिस्त्री की हत्या उसके दोस्तों ने की थी।
विज्ञापन

कांधला निवासी अमन की तीन दिन पहले सोमवार की रात को चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। आरोपी कांधला से कार से लेकर अमन को लाए थे और घायलावस्था में बलवा चौराहे के पास फेंककर फरार हो गए थे। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया था। मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
इस मामले में मृतक के पिता असलम ने अदनान व साहिल व एक अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अभी किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें