फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भैंसा-बुग्गी रेस के कारण सड़क हादसा, बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। गांव जंधेड़ी निवासी रामपाल (60) की शुक्रवार की सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। रामपाल के पुत्र आशु ने दो बोगियों पर सवार चार लोगों के खिलाफ सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही से आपस में रेस (दौड़) लगाने और उसके पिता की बाइक में टक्कर मारने का आरोप लगाया है।
आशु ने मवाना थाने में तहरीर देकर बताया कि 23 अक्टूबर की सुबह करीब पांचब जे उनके पिता रामपाल अपनी मोटरसाइकिल से आवश्यक कार्य हेतु अटौड़ा से सांधन रोड के बीच से गुजर रहे थे। इसी दौरान गांव अटौड़ा निवासी आरोपी भैंसा-बुग्गियों से सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही से आपस में रेस (दौड़) लगा रहे थे। अत्यधिक तेज गति और अनियंत्रित होने के कारण भैंसा-बुग्गी ने सामने से आ रहे रामपाल की बाइक में भीषण टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि रामपाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी घायल को तड़पता छोड़कर मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों व राहगीरों की मदद से घायल को मवाना सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तहरीर में एक बोगी पर एक व्यक्ति और दूसरी बोगी पर सवार तीन व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें