फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एनएच 58 पर खुलेगा रालोद का क्षेत्रीय कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने बृहस्पतिवार को शोभापुर स्थित पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं और संगठनात्मक गतिविधियों का जायजा लिया। मलिक ने कहा कि रालोद की ताकत सभी समर्पित कार्यकर्ता हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता को गांव, वार्ड और बूथ स्तर पर सक्रिय रहना चाहिए। उन्हें पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाना होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ रालोद नेता चौधरी सत्येन्द्र सिंह तोमर , संजय पनवाड़ी, अभिमन्यु ललसाना, सुबोध भड़ौड़ा, अभिषेक चौधरी, वीरेंद्र तोमर, कुलवंत सोलंकी, आर्यन सिंह, माणिक चौधरी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें