फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चौधरी अजित की जयंती पर कार्यक्रम में शामिल होंगे रालोद कार्यकर्ता

Thu, 06 Feb 2025 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की जयंती पर बागपत में उनकी प्रतिमा के होने वाले अनावरण कार्यक्रम को लेकर रालोद कार्यकर्ताओं ने तैयारी कर ली है। कार्यक्रम को लेकर रालोद कार्यकर्ताओं की पार्टी कार्यालय पर बुधवार को बैठक हुई। बैठक में अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, बागपत सांसद राजकुमार सांगवान, एससीएसटी आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी रहे। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन और संचालन जिलाध्यक्ष वाजिद अली ने किया। बैठक में 12 फरवरी को बागपत में होने वाले कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श किया गया। सभी से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी का निर्णय लिया गया। कहा कि कार्यक्रम में प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह भी भागीदारी करेंगे।
बैठक में विधायक अशरफ अली, विधायक प्रसन्न चौधरी, पूर्व विधायक राव वारिस, राजन जावला, विजय कौशिक, डॉ. विक्रांत जावला, विकास धीमान, हरेंद्र ताना, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

- आज किवाना और जलालाबाद आएंगे रालोद सुप्रीमो
रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी वाजिद अली ने बताया कि रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह बृहस्पतिवार को किवाना में पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिजेंद्र मलिक के बेटे की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद जलालाबाद में किले पर विधायक अशरफ अली के यहां पर पहुंचेगे और कार्यकर्ताओं से भी रूबरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें