फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद कार्यकर्ता बोले- बिजली दरें घटाए सरकार, किसानों का गन्ना भुगतान हो

विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद कार्यकर्ता बोले- बिजली दरें घटाए सरकार, किसानों का गन्ना भुगतान हो
विज्ञापन

मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ राम मेहर सिंह गुर्जर के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पिछले कुछ समय से विद्युत दरों में लगातार भारी इजाफा हो रहा है, जिस कारण आज गरीब किसान, मजदूर व मध्यम वर्गीय व्यापारी बेहद खराब स्थिति है। विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं पर रिपोर्ट दर्ज कराकर मानसिक व सामाजिक शोषण किया जा रहा है। सामान्य तौर पर एक ट्यूबवेल के लिए 10 हॉर्स पावर का कनेक्शन दिया गया है। विभाग ओवरलोड के नाम पर किसानों को जबरन 14 हॉर्स पावर का कनेक्शन देने पर अड़ा है। कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि किसानों का पिछले साल का 15 हजार करोड़ रुपया गन्ना भुगतान का मिलों पर बाकी है। जब तक भुगतान न हो तब तक किसानों पर किसी भी प्रकार की रिकवरी का दबाव न बनाया जाए। इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ. मेराजुद्दीन अहमद, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति नरेंद्र खजूरी, हाजी सोहराब ग्यास, प्रवक्ता कमलजीत सिंह गुर्जर, अजित बना, संजना ठाकुर, दीपक गुण, चौधरी रतन सिंह, विकास भैंसा, धर्मपाल निलोहा, सुबोध भदौड़ा आदि रहे।
समस्या को लेकर भाकियू का बिजलीघर पर धरना, नारेबाजी
मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज-वन स्थित बिजली घर पर भाकियू पदाधिकारियों ने हंगामा करते हुए धरना दिया। भाकियू पदाधिकारियों ने नारेबाजी कर शीघ्र विद्युत कनेक्शन दिए जाने की मांग की। बुधवार दोपहर में भाकियू के मंडल मंत्री संजय दौरालिया व मंडल महामंत्री नरेश चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारी पल्लवपुरम फेज वन के बिजलीघर पहुंचे। भाकियू का कहना है कि विद्युत विभाग किसानों का उत्पीड़न कर रहा है। बिजली कटौती लगातार बढ़ रही है। बिजली बिल बहुत अधिक बढ़ाकर भेजे जा रहे हैं। जंगल में सरकारी ट्यूबवेल के चलने का समय सुबह पांच बजे से था, अब इसे साढ़े सात बजे कर दिया है। दौराला के पास गायत्रीपुरम कॉलोनी में बिजली लाइन नहीं है। कई बार कॉलोनी वालों ने विद्युत अधिकारियों से नए बिजली कनेक्शन की मांग की, मगर अनसुना कर दिया। विद्युत बिल इतने अधिक आ रहे है कि उपभोक्ता परेशान हैं। एसडीओ वीरेंद्र सिंह चौहान और एक्सईएन योगेश कौशिक ने वार्ता कर आश्वासन दिया कि शीघ्र ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। दोनों अधिकारियों को वहीं बैठा लिया। संजय दौरालिया ने कहा कि किसानों की जो समस्या है, उनका जल्द समाधान करें। अध्यक्षता ईलम सिंह ने की। धरने पर मोहित चौधरी, नरेश चौधरी, महेंद्र सिंह, विनोद करनावल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली समस्याओं को लेकर एमडी से शिकायत
मेरठ। बिजली समस्याओं को लेकर इति भ्रष्टाचार संगठन एवं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार सुबह नौ से 11 बजे तक चौधरी चरण सिंह पार्क में धरना दिया। अध्यक्ष नरेश शर्मा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी से मिला। उन्होंने बिजली अधिकारियों पर काम नहीं करने और उपभोक्ताओं का शोषण करने का आरोप लगाया। शर्मा ने शिकायती पत्र भी सौंपा। उसमें उपभोक्ताओं के बिना कारण कनेक्शन काटने, बिजली चोरी दर्शाने, बकाया दिखाकर कनेक्शन नहीं देने आदि की शिकायत की। एमडी ने सभी मामलों की जांच कराकर समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर नरेंद्र शर्मा, देशवीर सिंह, उत्तर कुमार, दिनेश शर्मा, राजीव कुमार, नरेश त्यागी, अजय त्यागी, इकराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें