फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों और नौजवानों की लड़ाई लड़ेगा रालोदः जयंत चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित : बागपत समेत अन्य केंद्रों के लिए....
विज्ञापन

हार से न घबराएं, हम मुद्दों पर लड़ेंगे और जीतेंगे : जयंत चौधरी
लोकसभा चुनाव में हार के बाद पहली बार क्षेत्र में पहुंचे रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
गांव ढढ़रा में हुई आम की दावत में की शिरकत, भलसोना स्थित कांवड़ शिविर में पहुंचे
मेरठ/जानीखुर्द। ‘हार-जीत तो चुनाव में लगी रहती है, हौसला नहीं टूटना चाहिए। रालोद चौधरी चरण सिंह की विचारधारा पर चलते हुए किसानों और नौजवानों की लड़ाई लड़ता रहेगा’। यह बात रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने अमर उजाला से बातचीत में कही। लोकसभा चुनाव में हार के बाद जयंत चौधरी मंगलवार को बागपत लोकसभा क्षेत्र स्थित गांव ढढ़रा में आए थे।
जयंत चौधरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किसानों और नौजवानों के साथ छल किया जा रहा है। चुनावी रैलियों में पीएम और सीएम ने गन्ना बकाया भुगतान कराने का वादा किया था, जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है। हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार का वादा खोखला साबित हुआ है। रालोद चौधरी चरण सिंह के विचारों पर चलने वाली पार्टी है। हार-जीत तो जीवन में लगी रहती है, जो हारा नहीं वह जिया नहीं। जयंत ने कहा कि पार्टी जल्द ही ऑनलाइन सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाना है। किसानों और नौजवानों के साथ पिछड़ों और शोषितों की लड़ाई सड़क पर लड़ी जाएगी। इससे पहले जयंत चौधरी ने गांव ढढ़रा में आम की दावत में शिरकत की। यहां पर उमड़ी किसानों और नौजवानों की भीड़ देख जयंत ने कहा कि हार से घबराने की जरूरत नहीं है। हम मुद्दों पर लड़ेंगे और जीतेंगे। इसके बाद जयंत गांव भलसोना स्थित कांवड़ पटरी मार्ग पर लगे कांवड़ शिविर में पहुंचे और भोलों को प्रसाद वितरित किया। उनके साथ पार्टी के प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान, जिलाध्यक्ष राहुल देव, सुनील रोहटा, राममेहर सिंह, एनुद्दीन शाह, डॉ. अजेंद्र शर्मा, यशवीर सिंह, वरुण करनावल, गौरव जिटौली, नीटू ढढ़रा, सुबोध भदौड़ा, विनय मल्लापुर, योगेश फौजी, वेद प्रमुख, संजय चौधरी, संदीप चौधरी, मुंशीराम पाल, राजेंद्र चिकारा, राजीव बालियान, इंद्रपाल, अशोक, राजेंद्र ढढ़रा, नरेंद्र खजूरी, सतेंद्र तोमर, रणवीर दहिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाय, जमीन और जातिवाद के नाम पर मारे जा रहे लोग : जयंत
जयंत चौधरी ने कहा कि जो कौम अपना इतिहास नहीं जानती, वह कभी इतिहास नहीं बना सकती। हाल ही में एक भाजपा नेता ने कहा था कि मोदी जी ने चौधराहट खत्म कर दी। यह कौम के लिए अच्छा नहीं है। यह बात जयंत ने गांव ढढ़रा में नीटू चौधरी के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में कही। जयंत ने कहा कि भाजपा सरकार में गाय, जमीन और जातिवाद के नाम पर मासूम लोगों को मारा जा रहा है। कहने को योगी सरकार में अपराधियों का एनकाउंटर किया जा रहा है, लेकिन अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। सरकार अपने फायदे के लिए माहौल खराब करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें