फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत चुनाव में प्रत्याशी उतारेगा रालोद

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल कैंप कार्यालय पर सोमवार को मासिक बैठक हुई। इसमें विभिन्न मामलों को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव राजेंद्र चिकारा ने की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राहुलदेव ने कहा जिला पंचायत चुनाव में पार्टी पूरे दमखम से उतरेगी और सभी वार्डों में चुनाव लड़ेगी। पदाधिकारियों ने हाथरस में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज के विरोध में जगह-जगह हुए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे हटाने की मांग की। उन्होंने चेताया कि यदि मुकदमे खत्म नहीं हुए तो कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। पराली जलाने पर किसानों के खिलाफ कार्रवाई की निंदा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार किसानों से पराली खरीदे या उसके निस्तारण की व्यवस्था करे। बैठक में संगठन महामंत्री डॉ. राजकुमार सांगवान, कर्नल ब्रह्मपाल तोमर, सुनील रोहटा, विनय मल्लापुर, प्रधान दिलावर सिंह, योगेश फौजी, नरेंद्र खजूरी, डॉ. सुशील कुमार, सोहराब ग्यास, फुरकान अल्वी, कुलवंत सोलंकी, राहुल टिमकिया, दीपक गुण, सचिन शर्मा, नासिर अंसारी व कमलजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें