फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आंबेडकर जयंती पर रालोद करेगा समरसता के कार्यक्रम

विज्ञापन
कैंट स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक करते रालोद नेता और कार्यकर्ता - फोटो : SAMVAD
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल के क्लीमेंट स्ट्रीट कार्यालय पर रविवार को बैठक हुई। इसमें सोमवार यानी आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चौधरी जयंत सिंह की उपस्थिति में मुजफ्फरनगर के नुमाइश मैदान में प्रस्तावित जनसभा व रोजगार मेले को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को अधिकतम रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। इसी के साथ जनसभा के जरिए सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं, जनसंपर्क अभियान, प्रचार-प्रसार एवं परिवहन व्यवस्था को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी के निर्देश पर मंगलवार 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के आयोजन की भी रूपरेखा बनी। विभिन्न स्थानों पर संगोष्ठी, पुष्पांजलि एवं सामाजिक समरसता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। वरिष्ठ नेता सुनील रोहटा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और कार्यक्रम की सफलता के लिए हर स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाएं।
सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद, जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, सुनील रोहटा, विनय मल्हापुर, चौधरी सत्येंद्र सिंह तोमर, सचिन जटौली, रणवीर दहिया, नईम सागर, गौरव जटौली, ऋचा सिंह, डॉ. सुशील, वीरेंद्र तोमर, बाबूराम प्रजापति, संगीता दोहरे, अजीत प्रताप, विश्वास प्रमुख आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें