फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2019: अपनी खोई जमीनी ताकत को पाने में जुटे रालोद सुप्रीमो, भाजपा के खिलाफ कही ये बड़ी बातें

Mon, 15 Oct 2018 01:35 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रेस कांफ्रेंस करते चौधरी अजित सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में फिर से अपनी ताकत को खड़ा करने के लिए छोटे चौधरी अजित सिंह ने जमीनी स्तर से काम करना शुरू कर दिया है। किसानों से संवाद करने मेरठ पहुंचे चौधरी अजित सिंह ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा से हर वर्ग खिलाफ है। अजित ने कहा लोगों ने भाजपा के खिलाफ गठबंधन को वोट देने का फैसला कर लिया है। 

विज्ञापन


वहीं बसपा के अलग सुर के सवाल पर बोले कि सब एक साथ हैं। राज्यों में सबकी अपनी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसानों ने ठान लिया है, वे अपनी सरकार बनाकर ही दिल्ली जाएगा। यही नहीं बल्कि अजित सिंह मुजफ्फरनगर सीट से चुनाव लड़ने से पहले पार्टी के ताप को भी परख रहे हैं। उनकी मंशा है कि अगर गठबंधन नहीं भी हुआ तो रालोद अपने दम पर विरोधियों को टक्कर दे सके। 
 
चौधरी अजित सिंह ने 13 फरवरी को मुजफ्फरनगर से लोगों के साथ संवाद कार्यक्रम शुरू किया था। इसी कड़ी में बागपत संसदीय सीट के अंतर्गत आने वाले सिवालखास विस के रोहटा में कार्यक्रम किया। पार्टी की रणनीतिकार मानते हैं कि उनका मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़ना तकरीबन तय है, जबकि पार्टी जाट, अनुसूचित एवं मुस्लिम मतों की बदौलत अमरोहा, हाथरस, एवं मथुरा पर भी दावा जता रही है। 
विज्ञापन


कैराना उपचुनाव से मिला साहस
बता दें कि मुजफ्फरनगर दंगे के बाद अजित को जाटों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा था, लेकिन खास बात यह है कि कैराना उपचुनाव आते- आते रालोद ने अपना खोया विश्वास पा लिया और जीत भी हासिल करने में कामयाब रहे। अब देखना यह होगा कि क्या आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में रालोद पर जाटों का विश्वास बरकरार रहेगा।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें