फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रालोद विधायक ने नरसिंहानंद के बयान की निंदा की

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द (मेरठ)। सिवालखास से रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद ने यति नरसिंहानंद के बयान की निंदा की और कहा कि वह शांति के दुश्मन हैं। वह संत नहीं हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए। क्योंकि उन्होंने करोड़ों व्यक्तियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। सिवालखास में प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि नबी पैगंबर मोहम्मद व मुस्लिम धर्म की सर्वोच्च धार्मिक पुस्तक के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं होंगे। रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद ने कहा कि यति नरसिंहानंद की भड़काऊ बयानबाजी ने मुसलमानों के बीच भावनात्मक संकट तैयार किया है। किसी भी लोकतांत्रिक समाज में बोलने की आजादी होती है, लेकिन यह नफरत फैलाने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने का लाइसेंस नहीं देती है। वह मुख्यमंत्री से मिलकर यति नरसिंहानंद के खिलाफ उनके नफरत भरे भाषण के चलते उचित कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि हिंसा का वह समर्थन नहीं करते हैं। समाज के लोग शांतिपूर्वक अपनी बात रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें